चीनी नौसेना के 42वें काफिले ने अपना मिशन शुरू किया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

चीनी नौसेना के 42वें काफिले ने अपना मिशन शुरू किया

स्थानीय समयानुसार 15 अक्तूबर की सुबह चीनी नौसेना के 41वें और 42वें काफिले ने अदन की खाड़ी में काफिले मिशन स्थानांतरण समारोह का आयोजन किया। इससे जाहिर हुआ है कि 42वें काफिले ने औपचारिक रूप से 41वें काफिले की जगह लेकर अपना मिशन शुरू किया। स्थानांतरण समारोह उसी दिन सूचो जहाज़ पर आयोजित किया गया। 41वें काफिले के कमान केंद्र ने 42वें काफिले दल को वर्तमान में अदन की खाड़ी की जल-मौसम संबंधी विशेषताएं, समुद्री डाकू गतिविधि पैटर्न, संदिग्ध लक्ष्यों की पहचान, आपातकालीन प्रतिक्रिया और मिशन क्षेत्रों में महामारी की स्थिति आदि का परिचय दिया, और संबंधित दस्तावेज, उपकरण व वीडियो सामग्री सौंपी। दोनों दलों के कमान केंद्रों के व्यक्तियों ने प्रशिक्षण, राजनीतिक कार्य और उपकरण समर्थन आदि विषयों पर आदान-प्रदान किया। दोपहर के बाद दो बजे 41वें और 42वें काफिले ने अदन की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में अलग नौकायन रस्म आयोजित की। जिससे 42वें काफिले ने औपचारिक रूप से अपना मिशन शुरू किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Related Articles

Back to top button