धमतरीः सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति की मौत, जानिए पूरा मामला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

धमतरीः सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति की मौत, जानिए पूरा मामला





धमतरी। धमतरी दुर्ग रोड में नगर पंचायत आमदी के हायर सेकंडरी स्कूल के पास सब्जी से भरी पिकअप ने स्कूटी को ठोकर मार दी। स्कूटी सवार बालोद जिले के ग्राम सनौद निवासी बुजुर्ग दंपत्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद भीड़ जमा हो गई है और आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। हालांकि समझाइश के बाद आवागमन शुरू कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सनौद निवासी गीताराम साहू 67 वर्ष अपनी पत्नी जामा बाई साहू 60 वर्ष के साथ स्कूटी में सवार होकर धमतरी आ रहे थे। आमदी के हायर सेकंडरी स्कूल के पास पहुंचे थे। दुर्ग की तरफ से आ रही सब्जी से भरी पिकअप ने स्कूटी को ठोकर मारकर चपेट में ले लिया, जिससे दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और कुछ देर के लिए चक्काजाम कर दिया।

अर्जुनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और शव को एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक गीताराम साहू का धमतरी के सिविल लाइन में भी घर है। वे सिविल लाइन में ही रहते थे। ग्राम सनौद में उनका पैतृक ग्राम है। वे खेती-बाड़ी देखने के लिए 14 नवंबर को पत्नी के साथ स्कूटी में सवार होकर सनौद गए थे। 15 नवंबर की सुबह स्कूटी से धमतरी लौटते समय हादसा हो गया।








Related Articles

Back to top button