State
रियल टाइम्स की खबर पर मुहर- भानुप्रतापपुर में भाजपा ने ब्रह्मानंद नेताम पर खेला दांव

रायपुर(realtimes) भानुप्रतापपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने अंततः 2008 के विधायक ब्रह्मानंद नेताम पर दांव खेला है। रियल टाइम्स ने पहले ही कहा था कि भाजपा ने जाे पांच नामों का पैनल तय किया है, इसमें पहले तीन स्थानों पर 2008 के विधायक ब्रह्मानंद नेताम, परमानंद तेता, गौतम उइके के नाम हैं। इसमें से किसी एक काे प्रत्याशी बनाया जाएगा। अब जबकि भाजपा ने अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है भाजपा ने ब्रह्मानंद नेताम काे प्रत्याशी बनाया है।



