Utility News: अब आपकों भी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के लिए नहीं लगना पड़ेगा लाइन में

इंटरनेट डेस्क। आप भी कभी ना कभी हवाई यात्रा करते होंगे यानी के एयरपोर्ट से हवाई जहाज से कही ना कही जाते होंगे। ऐसे में आपकों भी अपना मोबाइल,चार्जर, लैपटॉप जैसी चीजों को बैग के बाहर निकालकर रखना पड़ता होगा। जिससे आपका समय भी खराब होता है और आपकों लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ता है।
लेकिन अब आपकों ऐसा नहीं करना होगा। क्योंकि अब एयरपोर्ट पर नए मॉडर्न स्कैनर्स लगाए जाएंगे। जिसके बाद यात्री लैपटॉप, मोबाइल और चार्जर निकाले बिना ही एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक से क्लियर कर पाएंगे।
ऐसे में अब आपकों एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के लिए लंबी लंबी लाइन में अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार विदेशों में जैसे अमरीका और यूरोप के कई एयरपोर्ट पर पहले से ही इन मॉडर्न स्कैनर्स का इस्तेमाल हो रहा है। जिससे वहां लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।



