देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना 11 नवंबर को देश के देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में उनके नाम की औपचारिक सिफारिश केंद्र से की है। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर होंगे।

जस्टिस संजीव खन्ना दूसरे वरिष्ठतम जज हैं। वो 11 नवंबर को 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे। जस्टिस संजीव खन्ना को 2019 में सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया था। उसके पहले वो दिल्ली हाई कोर्ट के जज थे। जस्टिस संजीव खन्ना का चीफ जस्टिस के रूप में कार्यकाल 11 नवंबर से 13 मई 2025 तक का होगा।

new cji

14 साल तक हाईकोर्ट जज रहे जस्टिस खन्ना, फिर हुई पदोन्नति
जस्टिस संजीव खन्ना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद, उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया। दिल्ली हाईकोर्ट में 14 साल तक जज रहने के बाद वह सुप्रीम कोर्ट जज बनाए। इसके बाद साल 2019 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था।

उच्च न्यायालयों में नियुक्ति के लिए भी की नामों की सिफारिश
इससे पहले जज डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए भी सिफारिश भेजी थी। हाईकोर्ट में नियुक्ति के लिए केंद्र को 3 अधिवक्ताओं के नाम की सिफारिश भेजी है। तीन सदस्यीय कॉलेजियम में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बीआर गवई भी शामिल थे। कॉलेजियम ने केरल उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए चार वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश करने का फैसला किया।

Related Articles

Back to top button