मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Punjab के ADGP गुरिंदर ढिल्लों ने थामा कांग्रेस का हाथ,ज्वॉइन करने पर कहा,”राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ा”

नई दिल्ली, भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी गुरिंदर सिंह ढिल्लों मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले ढिल्लों का कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने पार्टी में स्वागत किया. यादव ने कहा कि ढिल्लों कांग्रेस और राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़े हैं.

पार्टी ज्वॉइन करने पर क्या कहा ?

ढिल्लों ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह राहुल गांधी से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने एक पुलिस अधिकारी के रूप में लगभग दो दशकों तक अपने राज्य पंजाब की सेवा की है. मैं राहुल गांधी से अपनी ड्यूटी के दौरान दो बार मिला.पहली बार मुलाकात भारत जोड़ो यात्रा के समय हुई और दूसरी बार उस वक्त मिला जब वह सेवा के लिए स्वर्ण मंदिर गए थे.”

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह पूरे समर्पण के साथ उसका निर्वहन करेंगे.1997 बैच के आईपीएस अधिकारी ढिल्लों ने 3 दशक से अधिक समय की सेवा के बाद पिछले दिनों स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली.सेवा से विदा लेने के समय ढिल्लों पंजाब पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) के रूप में कार्यरत थे।

Related Articles

Back to top button