राष्ट्रपति बनते ही पुतिन ने अमेरिका समेत नाटो देशों को दी चेतावनी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

राष्ट्रपति बनते ही पुतिन ने अमेरिका समेत नाटो देशों को दी चेतावनी

नई दिल्ली: रूस में पांचवी बार पुतिन ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। उन्हें प्रेसिडेंशियल चुनाव में बड़ी जीत हासिल की। एक बार फिर राष्ट्रपति बनते ही पुतिन ने एक बार फिर पश्चिमी देशों को धमकी दे डाली है। पुतिन ने पश्चिमी देशों को तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी दे दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन द्वारा यदि संघर्ष किया गया तो इसका अर्थ यही होगा कि तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया खड़ी हो जाएगी।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बयान गंभीर

पुतिन ने दावा किया है कि यूक्रेन से चल रही जंग के बीच अभी भी नाटो के सैनिक यूक्रेन में मौजूद हैं। इससे पहले हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भी भविष्य में अपने सैनिकों को यूक्रेन में उतारने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया। इस बारे में जब पुतिन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘आज के आधुनिक दौर में कुछ भी संभव है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो तीसरा विश्वयुद्ध ज्यादा दूर नहीं है।’

फिर राष्ट्रपति चुनाव जीते पुतिन, मिले 87 फीसदी वोट

बता दें कि पुतिन एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। पुतिन को 87 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं। पोलस्टर पब्लिक ओपिनियन फाउंडेशन (एफओएम) के एक एग्जिट पोल के अनुसार, पुतिन ने 87.8% वोट हासिल किए, जो रूस के सोवियत इतिहास के बाद का सबसे बड़ा परिणाम है। रशियन पब्लिक ओपिनियन रिसर्च सेंटर (वीसीआईओएम) ने पुतिन को 87% पर रखा है। पहले आधिकारिक नतीजों ने संकेत दिया कि चुनाव सटीक थे।

पुतिन के फिर राष्ट्रपति बनने से पश्चिमी देशों को लगा झटका

अमेरिका और पश्चिमी देशों को पुतिन की ताजपोशी से बड़ा झटका लगा है। यूक्रेन को लगातार सैन्य और आर्थिक मदद करने वाले पश्चिमी देशों को लग रहा था कि रूस में पुतिन को लगातार जंग का खामियाजा जनता के गुस्से के रूप में देखना पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी बीच अमेरिका ने रूस  में चुनाव की निष्पक्षता पर प्रश्न खड़ा कर दिया। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा, “चुनाव स्पष्ट रूप से स्वतंत्र या निष्पक्ष नहीं हैं, क्योंकि पुतिन ने राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाल दिया है और दूसरों को उनके खिलाफ लड़ने से रोका है।

Visited 15 times, 15 visit(s) today

Post Views: 142

Related Articles

Back to top button