दिल्ली में नौ साल की लड़की का अपहरण, बलात्कार के बाद हत्या - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

दिल्ली में नौ साल की लड़की का अपहरण, बलात्कार के बाद हत्या

नयी दिल्ली,19 दिसंबर (ए)। उत्तर दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में नौ वर्षीय लड़की को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ 12 दिसंबर को रात साढ़े आठ बजे हमें नौ वर्षीय लड़की के अपहरण की सूचना मिली। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया और 52 वर्षीय आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गईं।पीड़िता के माता-पिता एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं और किराये के कमरे में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी जब घर के बाहर खेल रही थी तो उसे अगवा कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि लड़की 12 दिसंबर को दोपहर करीब दो बजे आरोपी की गाड़ी में बैठी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “ जब लड़की की तलाश की जा रही थी, तो आरोपी एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और उसे 15 दिसंबर को रोहिणी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया, लेकिन वह बयान की स्थिति में नहीं था।”

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की को अगवा करने, उसके साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने का जुर्म कुबूल किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसने शव को मुनक नहर में फेंक दिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के शव की तलाश के लिए मंगलवार को आरोपी को लाया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी में भारतीय दंड की धारा 364 (अपहरण या हत्या के लिए अगवा करना), 302 (हत्या), 201 (सुबूत मिटाना) और पॉक्सो कानून की धारा छह जोड़ी गई है।

Related Articles

Back to top button