
मौसम विभाग की मानें तो कई राज्यों में अगले दो दिन तक झमाझम बारिश के आसार हैं। कहीं, कहीं भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने मुंबई, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कहीं-कहीं मध्यम, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।



