दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया, CM और डिप्टी CM बोले-बड़ी कामयाबी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया, CM और डिप्टी CM बोले-बड़ी कामयाबी

13 माओवादी गिरफ्तार

रायपुर. दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 9 नक्सलियों को मार गिराया है। इसके साथ ही बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 13 सक्रिय माओवादियों को भी गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षा अधिकारियों और जवानों की बहादुरी की सराहना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, “नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी।”

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी इस ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी बताते हुए जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और यह हमारे जवानों की दृढ़ता और उनकी भुजाओं की ताकत के कारण संभव हो पा रहा है। बस्तर में शांति स्थापित हो रही है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा।”

श्री शर्मा ने यह भी कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। प्रदेश सरकार इस दिशा में लगातार कार्यरत है और छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button