नीतीश और तेजस्वी एक ही फ्लाइट में, क्या इंडिया गठबंधन बनाएगी सरकार? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

नीतीश और तेजस्वी एक ही फ्लाइट में, क्या इंडिया गठबंधन बनाएगी सरकार?

नई दिल्ली। देश में नई सरकार के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में बैठक होने जा रही है, लेकिन क्या भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बना पाएगी इस पर अभी सस्पेंस कायम है। ऐसा इसलिए कि नीतीश कुमार पहले भी कई बार पलटी मार चुके हैं। दूसरा आज दिल्ली में NDA की जो बैठक होने जा रही है उससे पहले नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को एक ही फ्लाइट में दिल्ली जाते देखा गया है। ऐसे में क्यास यही लगाए जा रहे हैं कि कहीं नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से हाथ न मिला लें।

बता दें कि आज दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में NDA के सहयोगी दलों की बैठक होने जा रही है। बैठक में राजग को बहुमत के जादुई आंकड़ों तक पहुंचाने में अहम योगदान देने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे भी बैठक में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में सरकार गठन की अगली रणनीति तय की जाएगी। भाजपा 545 सदस्यीय लोकसभा में पूर्ण बहुमत के लिए अकेले 272 सीटें हासिल नहीं कर सकी है।

Related Articles

Back to top button