national
Election Commission आज कर सकता है गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनावें की तारीखों का ऐलान

इंटरनेट डेस्क। देश के दो राज्यों में अगले महीने में चुनाव होेने से है और ये दोनों राज्य है गुजरात और हिमाचल प्रदेश। चुनाव आयोग इसकों लेकर आज इसकी घोषणा कर सकता है।
चुनाव आयोग आज दोपहर तीन बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है, जिसमें माना जा रहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
जानकारी के अनुसार सितंबर के आखिर में चुनाव आयोग का दल हिमाचल प्रदेश और गुजरात के दौरे पर गया था, जहां दोनों राज्यों में चुनाव व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया था।

