मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में न शामिल होने पर कांग्रेस ने दी सफाई - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में न शामिल होने पर कांग्रेस ने दी सफाई

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में कांग्रेस के किसी बड़े नेता के नहीं पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस को यह नागवार गुजरा और उसने सोमवार को सफाई में कहा कि डॉ. सिंह के परिवार की निजता को सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया।

कांग्रेस के मीडिया और प्रचार (संचार विभाग) के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि परिवार की निजता का सम्मान करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियों को चुनने और विसर्जित करने के लिए परिवार के साथ नहीं गए। हमारे प्रिय दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार के बाद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके निवास पर परिवार से मुलाकात की थी।

उनसे चर्चा करने के बाद यह महसूस किया गया कि चूंकि अंतिम संस्कार के समय परिवार को कोई निजता नहीं मिली और परिवार के कुछ सदस्य चिता स्थल पर नहीं पहुंच पाए, इसलिए उन्हें फूल चुनना और अस्थियों के विसर्जन के लिए कुछ निजता देना उचित होगा, क्योंकि यह वक्त करीबी परिवार के सदस्यों के लिए भावनात्मक रूप से पीड़ादायक और कठिन होता है।

Related Articles

Back to top button