business
Reliance Industries 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर, बाजार पूंजीकरण 19 लाख करोड़ के पार

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान अपने 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) 19 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गया। बीएसई पर कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,822.40 रुपए पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 1.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52 सप्ताह के उच्च स्तर 2,838 रुपए पर भी पहुंच गया था। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,820.45 रुपए पर बंद हुआ।



