मंत्री अकबर के समक्ष कवर्धा के ग्रामीणों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

कवर्धा(realtimes) प्रदेश के राजधानी रायपुर में कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के समक्ष कवर्धा विकासखंड के ग्राम घुघरीकला व ग्राम पालीगुढ़ा के नागरिकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री ने तिरंगा गमछा पहनाकर उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में ग्राम पंचायत पालीगुढ़ा के सरपंच श्रीराम चन्द्रवंशी, पंच शिवकुमार चन्द्रवंशी, पंच श्री विनोद पटेल ग्राम पंचायत घुघरीकला के पंचगण रोहित साहू, भोला साहू, विनोद निषाद, रूपउ पटेल एवं सरपंच राजकुमार जांगड़े शामिल है।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रीति-नीति व सिद्धांत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों तथा कवर्धा के विधायक व कैबिनेट मंत्री की सक्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। इस अवसर पर श्री कन्हैया अग्रवाल क्रेडा सदस्य, श्री भीषम पांडे अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सोनपुरी रानी एवं श्री रमेशर पटेल अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति कवर्धा उपस्थित थे।



