जनता का करंट भी झेलने के लिए तैयार रहे कांग्रेस - चंदेल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

जनता का करंट भी झेलने के लिए तैयार रहे कांग्रेस – चंदेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आम जनता सहित हर वर्ग के उपभोक्ताओं के भारी भरकम बिजली बिल को प्रदेश सरकार की लूटखसोट और तानाशाही करार देते हुए कहा, कांग्रेस सरकार जनता की जेब पर सीधा डाका डाल रही है। बिजली बिल हाॅफ करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने एक ही महीने में जनता के सिर पर 10,000 रुपए तक का बोझ डाल दिया। बिजली बिल में इस अधिभार का करंट प्रदेश सरकार के असली चेहरे को उजागर कर रहा है। यह जनता के साथ छलावा और लूट है, जनता भी कांग्रेस को आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में करंट देने के लिए तैयार बैठी है।

श्री चंदेल ने कहा कि कांग्रेस महंगाई पर घड़ियाली आंसू बहाते हुए देश भर में ड्रामा करती है और कांग्रेस सरकार पीछे के दरवाजे से  जनता की जेब से पैसा निकाल रही है। यह घोर निंदनीय है। जनता के प्रति अक्षम्य अपराध है। सरकार जनता को किसी प्रकार की राहत तो दे नहीं रही है, उल्टे हर तरह से जनता को निचोड़ा जा रहा है। श्री चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इसके पूर्व एक साल में दो बार बिजली के दाम बढ़ाकर जनता को झटका दिया। अब अधिभार के रूप में जनता को करंट लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button