छ्ग टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

छ्ग टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन

रायपुर। 

छग प्रदेश टेनिस संघ के तत्वावधान में विष्णु प्ले फिट स्पोर्ट्स एकेडमी और टेनिस फेमिलिया द्वारा छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग (सीटीपीएल) का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन आज बुधवार को यूनियन क्लब में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने किया। होरा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल में पूरा जोर लगाकर अपना बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान यूनियन क्लब और अन्य खेल संघ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।

इस अवसर पर होरा ने दिवंगत खिलाड़ी एवं पूर्व कोषाध्यक्ष लारेंस सेंटियागो को याद करते हुए श्रधांजलि अर्पित की, वहीं इसके  साथ ही होरा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल में पूरा जोर लगाकर अपना बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button