State
CG- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज पहुंचेंगे रायपुर.. राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा..

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर है। पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए दिग्गजों को प्रदेश दौरा जारी है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का आज छत्तीसगढ़ दौरा है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज शाम 5:00 बजे रायपुर पहुंचेंगे। स्पेशल विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।
राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का पायलेट जायजा लेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी का भी राजनांदगांव दौरा प्रस्तावित है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार अभी उनका कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन प्रियंका की राजनांदगांव में सभा होगी।



