CG इलेक्ट्रिक स्कूटी ब्लास्ट: चार्जिंग के दौरान विस्फोट.. बुरी तरह झुलसी युवती, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG इलेक्ट्रिक स्कूटी ब्लास्ट: चार्जिंग के दौरान विस्फोट.. बुरी तरह झुलसी युवती, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत..








सूरजपुर। जिला में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट हो गई, जिससे स्कूटी में भयानक आग लग गई। इस घटना में युवती बुरी तरह झुलस गई। इलेक्ट्रिक स्कूटी हीरो कंपनी की थी। यह घटना सूरजपुर कोतवाली थाने के चंदरपुर की है।

जानकारी के अनुसार, 26 मार्च को सूरजपुर चंद्रपुर निवासी पार्वती ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्ज पर लगाया था। चार्ज पर लगी स्कूटी में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे घर में आग फैल गई और 22 वर्ष की पार्वती घायल हो गई। पार्वती को इलाज के लिए रायपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। लेकिन हालात गंभीर होने की वजह से पार्वती की शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के दौरान घर के सामानों में आग लग गया। जिसे दमकल की मदद से तत्काल आग पर काबू पाया जा सका।

 






Related Articles

Back to top button