business
विशाल ग्रुप ऑफ कंपनीज और NVD Solar की 22 संपत्तियों की नीलामी करेगा SEBI

नई दिल्लीः पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को कहा कि वह 14 अगस्त को बिशाल ग्रुप ऑफ कंपनीज और एनवीडी सोलर की 22 संपत्तियों की नीलामी करेगा। इसके जरिये निवेशकों से अवैध तरीके से जुटाए गए धन की वसूली की जाएगी। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के एक एक सार्वजनिक नोटिस के मुताबिक, इन संपत्तियों की नीलामी लगभग 37 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।
इन 22 संपत्तियों में 17 बिशाल ग्रुप ऑफ कंपनीज (बिशाल अबासन इंडिया लिमिटेड, बिशाल डिस्टिलर्स लिमिटेड, बिशाल एग्री-बायो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, विशाल हॉर्टकिल्चर एंड एनिमल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड) की हैं और पांच एनवीडी सोलर की हैं। इन संपत्तियों में पश्चिम बंगाल स्थित भूखंड, फ्लैट और एक आवासीय भवन शामिल हैं। एड्रोइट टेक्निकल र्सिवसेज को ई-नीलामी सेवा प्रदाता के रूप में नियुक्त किया गया है।



