IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर ने खुद बताई वजह क्यों उन्हें LSG के खिलाफ नहीं मिला प्लेइंग 11 में मौका, आगे के मैचों में भी बैठेंगे बाहर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर ने खुद बताई वजह क्यों उन्हें LSG के खिलाफ नहीं मिला प्लेइंग 11 में मौका, आगे के मैचों में भी बैठेंगे बाहर

By Manika Paliwal On May 17th, 2023

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज मुंबई और एलएसजी के बीच एक जोरदार मुकाबला खेला जा रहा है। जहां दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ के हिसाब से काफी ज्यादा अहम है, तो वहीं लखनऊ के साथ मुकाबले से पहले मुंबई की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल मुंबई के एक बेहतरीन गेंदबाज लखनऊ के खिलाफ मैदान में खेलने के लिए नहीं उतरे हैं। कौन है वह खिलाड़ी आइए जानते हैं।

लखनऊ के खिलाफ मैदान में नहीं उतरा ये गेंदबाज

दरअसल हम किसी और खिलाड़ी की नहीं बल्कि मुंबई के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर की बात कर रहे हैं। जिन्होंने खुद ही इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है। जिसकी वजह से वह शायद अब आईपीएल का एक भी मुकाबला नहीं खेल पायेंगे। बता दें कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो

दरअसल आईपीएल की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाइंट्स ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें साफ तौर से अर्जुन तेंदुलकर दिखाई दे रहे हैं। जिसमें वह अपने दोस्त युद्धवीर सिंह चरक से बात कर रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर और युद्धवीर में काफी अच्छी दोस्ती है वहीं दोनों के अलावा इस वीडियो में मोहसिन खान भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर खुद अपने दोस्त को बताते हैं उनको कुत्ते ने काट लिया है।

लखनऊ सुपर जायंटस ने जीता 5 रनों से मैच

मुंबई इंडियंस के पास बल्लेबाजी लाइन-अप लम्बी है, इसलिए वह हमेसा टाॅस जीतकर चेस करना पसंद करते हैं. आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। रोहित ने लखनऊ को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, जहां पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 177 रन का टोटल स्कोरबोर्ड पर टांग दिया।

ALSO READ: IPL 2023: उमरान मलिक को क्यों नहीं मिल रहा है प्लेइंग 11 में मौका? कोच ब्रायन लारा ने बताई वजह


Related Articles

Back to top button