छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर 9 की माैत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर 9 की माैत

बलाैदाबाजार की घटना पर सीएम ने जताया शोक

रायपुर(realtimes) मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। इधर नवा रायपुर में जंगल सफारी के पास बिजली गिरने से दो लोगों की माैत हो गई । उल्लेखनीय है कि रविवार को रायपुर में शाम पांच बजे के आसपास घनघोर बारिश है और जमकर बिजली चमकी । उपवारा की घटना में भाई बहन की माैत हुई है. बताया गया है कि टिकरापारा निवासी युवा अपनी बहन को छोड़ने राजिम कोपरा जा रहा था, जहां उसका ससुराल है।कांकेर जिले के आतुरबेड़ा गांव में बिजली गिरने से 19 मवेशी मारे गए हैं। 

बलाैदाबाजार की  घटना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। *जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Back to top button