Pratibha Singh : हिमाचल प्रदेश में भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Pratibha Singh : हिमाचल प्रदेश में भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं

शिमला | कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिह ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि अपनी पार्टी में उन्हें ''घुटन महसूस हो रही है। भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम के मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद सिह ने यह टिप्पणी की है। प्रतिभा ने एक बयान में कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि अपनी पार्टी के भीतर जारी कलह के कारण उन्हें घुटन महसूस होती है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला, एआईसीसी के सचिव सुधीर शर्मा और तिजेंद्र बिट्टू की मौजूदगी में खीमी राम कांग्रेस में शामिल हो गए थे।खीमी राम का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रतिभा सिह ने कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों तथा फैसलों से ''आजिज आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी शक्ति से आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button