छत्तीसगढ़ी व्यंजन खाकर भाजपा करेगी मिशन 2023 पर मंथन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ी व्यंजन खाकर भाजपा करेगी मिशन 2023 पर मंथन

भाजपा की टिफिन बैठक में छत्तीसगढ़िया वाद

रायपुर(realtimes) भाजपा काे भी अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़िया वाद काे अपनाना पड़ रहा है। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में लोकसभा सांसद सुनील सोनी जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल पूर्व विधायक द्वय श्रीचंद सुंदरानी नंदकुमार साहू सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित जिला पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ के लिए टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। सभी भाजपा नेता और पदाधिकारी अपने अपने घरों से स्वादिष्ट व्यंजन बनवा के लाये थे , अमारी भाजी , चेच भाजी , लाल भाजी , चौलाई भाजी , चीला , चौसेला , फरहा , अंगाकर रोटी , पाताल चटनी , बड़ी ,बिजौरी जैसे अन्य व्यंजनों का सभी ने जमकर लुफ्त उठाया देख के ऐसा प्रतीत हो रहा था छोटे से टिफिन में एक एक करके छत्तीसगढ़ की पहचान को अपने घर से लाया गया हो। छत्तीसगढ़ी पकवानाें के साथ मिशन 2023 पर मंथन किया गया।

सांसद सुनील सोनी कहा कि यह अपने आप मे अलग अनुभव है पारिवारिक माहौल और उसमे ढेर सारे छत्तीसगढ़ी और भारत के अन्य सात्विक भोजन से मन तृप्त हो गया उन्होंने चुटीले अंदाज में जिला अध्यक्ष जयंती पटेल से कहा ऐसा आयोजन हर हफ्ते करवाया करें और मुझे जरूर बुलाया करें उन्होंने कहा कि बैठक के माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व की विशेष सूचनाएं प्रसारित हुई लेकिन इतने पारिवरिक माहौल में बैठक होने से यह अपने आप मे विशिष्ट अवसर बन गया । जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पूरे माह बहुत से कार्यक्रम आयोजित किए जाने का दिशा निर्देश है और सभी का मूल उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुँचने का है देश भर में मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बहुतेरी जनहितकारी योजनाएं लाई जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग सीधे तौर कहीं ना कहीं लाभान्वित हुआ है हमे बस उनके बीच पहुँचकर केंद्र की योजनाओं का आभास करवाना है। टिफिन बैठक हमारी आपसी संबंधों को और भी सरल और प्रगाढ़ बनाने का माध्यम है हम जितने घुल मिलकर परिवार की तरह एकजुट होकर कार्य करने से हमारी ताकत और भी मजबूत होगी और हम आगामी कार्यक्रमो में अधिक दमदारी से कर सकेंगे । रायपुर लोकसभा के सहप्रभारी ओंकार बैस ने बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 9090902024 लोकसभा के कार्यकर्ताओं के बीच जारी किया उन्होंने बताया कि इस नम्बर पर मिस कॉल करने के पश्चात आपसे एक छोटा से विवरण लिया जाएगा और आप सीधे तौर पर भाजपा के संपर्क से समर्थन अभियान से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार की तरह कार्य करके समाज के हर वर्ग को छुआ है आइए हम सब मिलकर देश के विकास के सहभागी बने एक स्थिर सरकार ही मजबूत लोकतंत्र की घोतक होती है हम सभी को अपना अपना हर संभव योगदान इस कार्यक्रम के माध्यम से देना चाहिए मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार चाहिए और मोदी जी ने यह साबित करके बताया है ।

Related Articles

Back to top button