चीन-हंगरी स्थानीय सहयोग तंत्र का तीसरी सम्मेलन आयोजित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

चीन-हंगरी स्थानीय सहयोग तंत्र का तीसरी सम्मेलन आयोजित

चीन-हंगरी स्थानीय सहयोग तंत्र का तीसरा सम्मेलन और चीन-हंगरी सीमा-पार मैचमेकिंग सत्र 24 नवंबर को ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से सफलतापूर्वक आयोजित हुए। हंगरी स्थित चीनी दूतावास के आर्थिक और वाणिज्यिक काउंसलर ल्यू पो ने एक वीडियो भाषण देते हुए कहा कि इस साल की पहली तीन तिमाहियों में चीन और हंगरी के बीच द्विपक्षीय व्यापार की मात्रा 11.68 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई और विकास की गति बनी रही। निवेश सहयोग के क्षेत्र में, हंगरी यूरोप में निवेश करने के लिए चीनी उद्यमों की पहली पसंद बन गया है। चीन में चंगचो शहर, सानमनश्या शहर और हंगरी में चुर्गो शहर, स्ज़ोलनोक शहर और सेंट्स शहर के महापौर या उप-महापौर ने सम्मेलन में अपने-अपने शहर की स्थिति, निवेश और व्यावसायिक वातावरण और औद्योगिक विकास के अवसरों का परिचय दिया। बता दें कि चीन-हंगरी स्थानीय सहयोग तंत्र को नवंबर 2020 में आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों और सहयोग की अधिक संभावनाओं वाले उद्योगों पर ध्यान केंद्रित करना और उन शहरों, जहां उद्योग स्थित है, के बीच आर्थिक व्यापारिक आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Related Articles

Back to top button