चाैधारी बोले- भाजपा सरकार के कार्यकाल में घोटाला हुआ तो, साढ़े चार साल में जांच कराने से किसने रोका था - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

चाैधारी बोले- भाजपा सरकार के कार्यकाल में घोटाला हुआ तो, साढ़े चार साल में जांच कराने से किसने रोका था

रायपुर. भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक लाख करोड़ का घोटाला होने के कांग्रेस के आरोप पर कहा, आरोप लगाने वाले एक रुपए का घोटाला भी साबित नहीं कर पाए हैं। अगर ऐसा कोई घोटाला हुआ था, तो पिछले साढ़े चार वर्षों से सत्ता में बैठी कांग्रेस की सरकार को जांच कराने से किसने रोका था।

श्री चौधरी ने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार देखकर कांग्रेसी इतने बदहवास हो गए हैं कि मनमाने आंकड़ों के साथ ऊलजुलूल आरोप लगाने में उनकी अब राहुल गांधी से भी आगे निकलने की होड़ मची हुई है। श्री चौधरी ने कहा, कांग्रेस के लोग तथ्यहीन और निराधार आरोप लगाकर अपने घोटालों और भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने की लाख कोशिश करके भी सफल नहीं होंगे। शराब, रेत, कोयला, राशन और केंद्र के मुफ्त चावल आदि में हजारों करोड़ रुपए के घोटालों के दलदल में धंसी कांग्रेस की प्रदेश सरकार का बचाव करते कांग्रेस संचार प्रमुख को तथ्यों पर बात करनी चाहिए, लेकिन वे ऊलजलूल नित-नए आंकड़े लाकर निराधार आरोप लगाकर प्रदेश को गुमराह करने में लगे हुए हैं। 

Related Articles

Back to top button