ATM Card: ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी,इस बैंक ने बनाई नई योजना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

ATM Card: ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी,इस बैंक ने बनाई नई योजना

नई दिल्ली: आज के दौर में सब कुछ है जैसे की आप जानतें है आजकल पैसों का लेन देन बहुत आसान हो गे है ऐसे में लोगों को एटीएम की काफी जरूरत महसूस होती है। एटीएम के जरिए लोग आसानी से कहीं से भी नकदी अपने बैंक खाते से निकाल सकते हैं। इस बीच पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एटीएम को लेकर बहुत बड़ी योजना बनाई है। जो की आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी साबित होने वाली है।

आपको बता दें कि,पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए अगले दो वर्षों में अपने एटीएम नेटवर्क की संख्या दोगुना कर लगभग 1,600 करने की योजना बनाई है. पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक स्वरूप कुमार साहा ने यह जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बैंक चालू वित्त वर्ष में 50 नई शाखाएं खोलने का भी इरादा रखता है जिससे उसका कुल नेटवर्क बढ़कर 1,600 से अधिक हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि एटीएम नेटवर्क अपने आप में लाभ का एक केंद्र हो सकता है क्योंकि अन्य बैंकों के ग्राहक एटीएम मशीन के इस्तेमाल पर प्रति लेनदेन लगभग 17 रुपये का भुगतान करते हैं. उन्होंने कहा कि बैंक अपने ‘प्रमुख बैंकिंग समाधान’ (सीबीएस) को उन्नत करने की प्रक्रिया में है। नई शाखाओं के खुलने से कम लागत वाली जमा राशि बढ़ेगी और ऋण उत्पादों के क्षेत्र में प्रवेश में मदद मिलेगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button