खाद्य तेलों में टिकाव, दाल-दलहन में रहा मिलाजुला रुख - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

खाद्य तेलों में टिकाव, दाल-दलहन में रहा मिलाजुला रुख

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों की गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के भाव स्थिर रहे जबकि दाल-दलहन में मिलाजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों में टिकाव रहा। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मई का पाम ऑयल वायदा 101 रिंगिट गिरकर 3944 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.06 सेंट की गिरावट लेकर 50.77 सेंट प्रति पौंड बोला गया। इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा।

सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे। गुड़-चीनी : मीठे के बाजार टिकाव रहा। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पुराने स्तर पर टिके रहे। दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान चना 100 रुपये और दाल चना 100 रुपये प्रति क्विंटल उतर गई जबकि मूंग दाल 100 रुपये और उड़द दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल तेज रही। वहीं, मसूर दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के भाव पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे।

Related Articles

Back to top button