खरगे समेत कई कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

खरगे समेत कई कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (ए) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की।.

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को आज उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश व पार्टी के प्रति उनका साहसी व गरिमापूर्ण योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की हम सब कामना करते हैं।’’.

Related Articles

Back to top button