खनिज विभाग का दमदार प्रदर्शन, 90 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 79.53 करोड़ की उपलब्धि - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

 खनिज विभाग का दमदार प्रदर्शन, 90 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 79.53 करोड़ की उपलब्धि

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में खनिज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राजस्व वसूली में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

खनिज विभाग द्वारा साेमवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार संचालक, संचालनालय भौमिक तथा खनिजकर्म, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जिले के लिए 90.00 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध विभाग ने कलेक्टर के मार्गदर्शन और संचालक के निर्देशन में कार्य करते हुए 79.53 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति दर्ज की है।

यह कुल लक्ष्य का लगभग 88 प्रतिशत है, जो विभाग की सक्रियता और प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाता है। खनिज विभाग द्वारा जिले में संचालित प्रमुख खनिज कोयला तथा गौण खनिज गिट्टी (साधारण पत्थर) और रेत के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी रखी गई। साथ ही अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण स्थापित करते हुए राजस्व संग्रह को सुनिश्चित किया गया।

विभाग की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े कुल 146 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 38.70 लाख रुपये की राशि अर्थदंड एवं समझौता शुल्क के रूप में वसूल कर निर्धारित खनिज मद में जमा कराई गई।

इस उपलब्धि के पीछे खनिज विभाग की सतत निगरानी, प्रभावी कार्रवाई और प्रशासनिक समन्वय की अहम भूमिका रही। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आगे भी इसी तरह अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखते हुए राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

]

Related Articles

Back to top button