कोविड के समय सार्वजनिक संवाद से RBI को मिली बड़ी मदद: Shaktikanta Das - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

कोविड के समय सार्वजनिक संवाद से RBI को मिली बड़ी मदद: Shaktikanta Das

नयी दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को कहा कि कोविड19 संकट के दौरान समुचित सार्वजनिक संवाद की व्यवस्था से लोगों का भरोसा जमाए रखते हुए चुनौती से निपटने में मदद मिली तथा सार्वजनिक संवाद केंद्रीय बैंक के लिए उसकी समग्र नीतिगत कवायदों का अतिरिक्त सहारा बन गया था।

दास ब्रिटेन के सेंट्रल बैंकिंग संस्थान की ग्रीष्मकालीन बैठकों के अंतर्गत लंदन में “अनिश्चितताओं के समय में केंद्रीय बैंकिंग: भारत का अनुभव” विषय पर आयोजित सम्मेलन के प्रथम पूर्ण अधिवेशन में बोल रहे थे। आरबीआई द्वारा उपलब्ध कराए गए उनके संबोधन के पाठ के अनुसार गवर्नर दास ने कहा, “हमने प्रभावशाली संवाद के माध्यम से बाजार और सामान्य जन का मार्गदर्शन किया और उनमें विश्वास जगाया। संवाद की यह व्यवस्था लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को समुचति तरीके से संभाले रखने के हमारे प्रयासों का हिस्सा थी।”

आरबीआई गवर्नर ने इसी संदर्भ में अप्रैल 2020 में कोविड19 महामारी के शुरू के कठिन दौर में अपने उस वक्तव्य का विशेष रूप से उल्लेख किया जिसमें उन्होंने कहा था ‘ सामाजिक दूरी के नियम ने यद्यपि हमें एक दूसरे से दूर जरूर कर दिया है, हम एक हैं और हमारा संकल्प मजबूत है। अंत: हम ठीक रहेंगे, ठीक ही करेंगे

Related Articles

Back to top button