कोलकाता में इस सप्ताह Mamta से मुलाकात कर सकते हैं Nitish Kumar। - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कोलकाता में इस सप्ताह Mamta से मुलाकात कर सकते हैं Nitish Kumar।

कोलकाता।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता में मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि नीतीश के सोमवार या मंगलवार को राज्य सचिवालय 'नबन्ना स्थित ममता बनर्जी के कार्यालय में उनसे मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने की रणनीति पर बंद कमरे में चर्चा कर सकते हैं।

ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ पिछले महीने इसी तरह की बैठकें की थीं।

Related Articles

Back to top button