कोचिंग सेंटर घटना : एमसीडी ने जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त, सहायक इंजीनियर को निलंबित किया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कोचिंग सेंटर घटना : एमसीडी ने जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त, सहायक इंजीनियर को निलंबित किया

नयी दिल्ली: 29 जुलाई (ए) दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के संबंध में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त और एक सहायक इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई करोल बाग जोन के रखरखाव विभाग के अधिकारियों के खिलाफ की गई है।

Related Articles

Back to top button