राज्यसभा उपचुनाव: त्रिपुरा से पूर्व CM बिप्लब देब होंगे BJP उम्मीदवार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

राज्यसभा उपचुनाव: त्रिपुरा से पूर्व CM बिप्लब देब होंगे BJP उम्मीदवार

त्रिपुरा (Tripura) के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब (Former Chief Minister Biplab Deb) राज्य में बीजेपी (BJP) से राज्यसभा के होने वाले उपचुनाव (Rajya Sabha by-elections) के लिए उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party-BJP) ने शुक्रवार देर रात बिप्लब देव के नाम का ऐलान किया। बिप्लब देब ने इस साल मई में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बिप्लब कुमार देब के अचानक इस्तीफे की खबर ने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी। इसके बाद बीजेपी ने माणिक साहा को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में कहा गया है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने त्रिपुरा में आगामी होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिप्लब देब के नाम पर अपनी स्विकृति दी है। त्रिपुरा में राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 22 सितंबर को होना है। जिस सीट के लिए उपचुनाव होने वाले हैं वो सीट किसी और से नहीं बल्कि माणिक साह के छोड़ने के बाद ही खाली हुई थी।

त्रिपुरा में बड़े बीजेपी नेता के तौर पर रही है छवि
बिप्लब कुमार देब की छवि त्रिपुरा में बड़े बीजेपी नेता के तौर पर रही है। इस्तीफा देने से पहले बिप्लब कुमार देव ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। माना गया था कि पार्टी नेतृत्व के इशारे पर ही बिप्लब कुमार देव ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। साहा साल 2016 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। साल 2020 में बीजेपी ने उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था।

Related Articles

Back to top button