केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा कल आएंगे छत्तीसगढ़ के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा कल आएंगे छत्तीसगढ़ के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

रायपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। वे छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्री नड्डा दोपहर 3 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे और जनादेश परब कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर चर्चा होगी।

अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल
शाम 4:55 बजे श्री नड्डा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे, जहां वे पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात शाम 6:40 बजे वे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास पर जाएंगे और परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

शाम 7:40 बजे श्री नड्डा स्वामी विवेकानंद विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान उनके छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन और राज्य सरकार के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button