केंद्र सरकार ने Delhi-NCR और देश के कुछ अन्य क्षेत्रों में किए टमाटर के दामों को लेकर बदलाव - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

केंद्र सरकार ने Delhi-NCR और देश के कुछ अन्य क्षेत्रों में किए टमाटर के दामों को लेकर बदलाव

नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर और कुछ अन्य क्षेत्रों में रविवार से टमाटर 80 रुपए किलोग्राम के भाव पर बेचने की घोषणा की है। टमाटर की ऊंची कीमतों से आम लोगों को राहत देने के लिए पहले सरकार इसकी बिक्री 90 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर कर रही थी। सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल वैन के जरिए रियायती 90 रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी। शुक्रवार को कुछ अन्य शहरों में सरकार ने रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है,‘सरकार के हस्तक्षेप के बाद टमाटर की थोक कीमतों में कमी आई है। सरकार ने देश में कई स्थानों पर 90 रुपए की रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी।

Related Articles

Back to top button