छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कहर बनकर टूटे जवान, कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में 22 से ज्यादा नक्सली ढ़ेर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कहर बनकर टूटे जवान, कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में 22 से ज्यादा नक्सली ढ़ेर

नक्सली इन मुश्किल इलाकों से पूरी तरह वाकिफ हैं। पहली बार जवानों ने करेगुट्टा में ऑपरेशन चलाया है। इससे पहले इन पहाड़ों पर कभी भी जवानों ने ऑपरेशन नहीं चलाया था, जिसका फायदा नक्सली उठाते आए हैं। अब हालात बदल गए हैं।

पाकिस्तान में आतंकियों के विरुद्ध जहां भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। वहीं, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन जारी है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ में सुरक्षाबलों ने 22 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि वहां फायरिंग अब भी जारी है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ऑपरेशन जारी है।

दो दिन पहले ही कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया था। मौके से शव और हथियार बरामद किया गया। पिछले 14 दिनों से चल रहे नक्सल ऑपरेशन पर फोर्स ने अब तक कुल 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया है। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

इस ऑपरेशन में कई बड़े नक्सली या तो मारे गए हैं या बुरी तरह घायल हुए हैं। जवानों ने नक्सलियों के कई बंकरों और ठिकानों को भी नष्ट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जवानों ने करेगुट्टा इलाके में तलाशी के दौरान 200 से ज्यादा आईईडी (IED) बरामद किए हैं। करेगुट्टा पहाड़ पर लगभग 5000 फीट की ऊंचाई पर जवान तैनात हैं। माना जा रहा है कि अब अगर नक्सलियों ने तेलंगाना बॉर्डर से छत्तीसगढ़ में घुसने की कोशिश की, तो उनका सीधा सामना जवानों से होगा।

हथियारबंद जवान बांस के झुरमुटों, जंगली बेलों को पार करते हुए चट्टानों पर सावधानी से कदम रखते हुए पहाड़ी चोटी पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। सालों से बस्तर में जमे नक्सलियों के लिए यही पहाड़ और जंगल सुरक्षित जगह रहे हैं। नक्सली इन मुश्किल इलाकों से पूरी तरह वाकिफ हैं। पहली बार जवानों ने करेगुट्टा में ऑपरेशन चलाया है। इससे पहले इन पहाड़ों पर कभी भी जवानों ने ऑपरेशन नहीं चलाया था, जिसका फायदा नक्सली उठाते आए हैं। अब हालात बदल गए हैं। जवानों ने पहाड़ पर कब्जा कर लिया है।

Related Articles

Back to top button