Asian Games में ट्रिपल धमाल: पुरुष निशानेबाजी टीम ने Gold और महिलाओं ने जीता Silver, Golf में अदिति को भी रजत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Asian Games में ट्रिपल धमाल: पुरुष निशानेबाजी टीम ने Gold और महिलाओं ने जीता Silver, Golf में अदिति को भी रजत

भारत के निशानेबाजों ने रविवार को भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए पुरुष निशानेबाजी टीम ने स्वर्ण, महिला टीम ने रजत जीत लिया। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज पृथ्वीराज टोंडिमन, जोरावर सिंह संधू और किनान डेरियस चेनाई ने पुरुषों की निशानेबाजी टीम ने शानदान प्रदर्शन कर 361 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में कुवैत को रजत पदक जबकि चीन को तीसरे स्थान का कांस्य पदक मिला।

दूसरी ओर राजेश्वरी कुमारी, कीर मनीषा और रजक प्रीति की महिला निशानेबाजी टीम ने स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय टीम को 337 के स्कोर के साथ रजत पदक मिला, जबकि चीन की टीम ने 357 के साथ स्वर्ण और कजाकिस्तान की टीम ने 336 के साथ कांस्य पदक जीता।

वहीं, भारत की शीर्ष गोल्फर अदिति अशोक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में अदिति पिछले चार दिनों में खेले गए महिला व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अधिकांश समय तक स्वर्ण पदक स्पर्धा में बनी हुई थीं लेकिन आज वह प्रदर्शन को जारी नहीं रख सकी। वह 16वें होल पर डबल बोगी के कारण वह पीछे हो गईं और उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button