नरेला रक्षाबंधन उत्सव का दूसरा दिन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

नरेला रक्षाबंधन उत्सव का दूसरा दिन

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शनिवार को नरेला विधानसभा के वार्ड 78 एवं 59 में आयोजित नरेला रक्षाबंधन उत्सव में पहुँचे। विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन उत्सव के दूसरे दिन लगभग 21 हज़ार 456 बहनों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित रहें।

यह राजनीतिक नहीं नरेला परिवार का उत्सव

मंत्री सारंग ने बहनों से संवाद करते हुए कहा कि हर वर्ष नरेला विधानसभा में 1 लाख से अधिक संख्या में बहनें उन्हें रक्षा-सूत्र बांधकर स्नेह व आशीर्वाद प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि नरेला रक्षाबंधन महोत्सव राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, यह नरेला परिवार की लाखों बहनों के अटूट विश्वास का बंधन है। बहनों का यह स्नेह ही उन्हें जनसेवा के लिये शक्ति प्रदान करता है। यही नरेला विधानसभा को नरेला परिवार बनाता है।

मंत्री सारंग ने बहनों के लिये गाया गीत

स्वागत के अवसर पर क्षेत्र की बालिकाओं ने श्रीकृष्ण और राधा के रूप में तैयार होकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। यहां हज़ारों की संख्या में पहुंची बहनों के लिये मंत्री सारंग ने भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर आधारित गीत 1 हज़ारों में मेरी बहना है गाया। इस अवसर पर सारंग के सरल व सहज स्वभाव को देखकर बहनें भावविभोर हो गई।

बहनों ने भेंट किया कमल का पुष्प

रक्षाबंधन उत्सव के दूसरे दिन नरेला विधानसभा के वार्ड 78 एवं 59 में आयोजित समारोह में हज़ारों की संख्या में बहनों ने मंत्री सारंग के दोनों हाथों में रक्षा-सूत्र बांधा। यहाँ उन्होंने अपने भैया विश्वास को कमल का पुष्प भेंटकर उनके विजय की कामना की। मंत्री सारंग ने सभी बहनों को उपहार स्वरूप छाता और कैलेंडर भेंट किया। समारोह में बहनों के लिये भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

10 सितंबर तक चलेगा रक्षाबंधन महोत्सव

नरेला विधानसभा का सबसे भव्य रक्षाबंधन उत्सव 10 सितंबर तक चलेगा।  पिछले वर्ष इस महोत्सव में विश्व रिकॉर्ड दर्ज करते हुए मंत्री सारंग ने 1 लाख 20 हज़ार से अधिक बहनों से राखी बंधवाई थी। वहीं महोत्सव के प्रति बहनों के उत्साह को देखते हुए इसबार 1.50 लाख बहनों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

रविवार को यहां होगा रक्षाबंधन उत्सव

रविवार 3 सितंबर को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 36 हबीबिया स्कूल एवं वार्ड 79 करोंद चौराहे पर रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया है। यहां भी हज़ारों की संख्या में बहनें भैया विश्वास को रक्षासूत्र बांधने पहुंचेंगी।

Related Articles

Back to top button