कांग्रेस ने जयपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बदला, प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कांग्रेस ने जयपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बदला, प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारा

नयी दिल्ली/ जयपुर: 24 मार्च (ए) कांग्रेस ने पार्टी नेताओं के एक वर्ग की आपत्ति के बाद रविवार को जयपुर लोकसभा सीट से घोषित उम्मीदवार सुनील शर्मा को हटाकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारने की घोषणा की।

शर्मा कांग्रेस को सोशल मीडिया पर निशाना बनाने वाले “जयपुर डायलॉग” के साथ कथित जुड़ाव को लेकर विवाद में थे।

जयपुर लोकसभा सीट से सुनील शर्मा को पार्टी उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।

हालांकि, शर्मा ने स्पष्ट किया कि उनका ‘जयपुर डायलॉग’ आयोजित करने वाले संगठन से कोई संबंध नहीं है और उन्हें वहां समय-समय पर कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया जाता रहा है।

Related Articles

Back to top button