मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सत्यनारायण ने राहुल गांधी को बताया राष्ट्रपुत्र, भाजपा ने जताई आपत्ति 

रायपुर। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर कांग्रेस अब आक्रामक हाे गई है। रायपुर में वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता हैं ताे राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं। उनके इस बयान काे लेकर विवाद खड़ा हाे गया है। इस पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। 

  श्री शर्मा ने राजीव भवन में पत्रकाराें से चर्चा करते हुए कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 4 बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते है तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है, सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुये संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते है। केंद्रीय मंत्री अपने पद की गरिमा को तार-तार करते हुये अनर्गल बयाबाजी करते है और जब इन सबसे भी राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाते तो एक और षड़यंत्र रचा जाता है।
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर देने अडानी के घोटालों पर न पर्दा डाल पायेगा और न ही नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चोकसे, विजय माल्या जैसे भगोड़ो के संरक्षण के गुनाह से मोदी सरकार बच पायेगी।

चाेर काे चाेर कहना अपराध
  श्री शर्मा  ने कहा,  चोर को चोर कहना देश में अपराध हो गया है मोदी सरकार घोटाले बाजों को संरक्षण दे रही। सच कहने वाले की सदस्यता रद्द करवा रही है। भगोड़ो को पकड़ने का साहस नहीं घोटाले बाज की जांच की हिम्मत नहीं है विपक्ष के नेता का मुंह बंद करने साजिशे रची जा रही है। आज भी यह सवाल खड़ा हुआ है कि एलआईसी और एसबीआई के करोड़ो निवेशकों का पैसा मोदी सरकार ने जोखिम में क्यों डाला? देश का पूरा विपक्ष जब अडानी के घोटाले की जांच की मांग कर रहा है तो मोदी सरकार जांच से क्यों डर रही है?
  श्री शर्मा  ने कहा,   जांच से किस खुलासे का भय मोदी को सता रहा है? कौन बेनकाब हो जायेगा किसकी प्रतिमा खंडित होने का भय भाजपा सरकार को सता रहा है? जो वह अडानी के घोटाले की जांच नहीं करवा रहे है?  श्री शर्मा  ने कहा,   कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक ही सवाल तो पूछा है कि कितने बार मोदी जी अपने साथ अडानी को विदेश यात्रा पर ले गये। मोदी यह बताने में क्यों डर रहे है? संसद की सदस्यता के अपहरण से राजनैतिक चुनौती खत्म नहीं हो जाती। देश के बड़े-बड़े जनआंदोलन संसद में नहीं सड़क पर हुये है और जीते गये है। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनता के बीच जायेगी। यह देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था के ऊपर प्रहार है।

  श्री शर्मा  ने कहा,   राहुल गांधी लगातार जनता की मुखर आवाज बने हुये है। वे बेईमानों की हानि कर रहे है इसके कारण कुछ लोगों को मानहानि लग रही है। जैसे महात्मा गांधी अंग्रेजों के खिलाफ देश की आवाज उठा कर देश को आजाद करवा कर राष्ट्रपिता बन गये, वैसे ही राहुल गांधी देश के लोगों की आवाज उठा रहे वह राष्ट्रपुत्र है।  श्री शर्मा  ने कहा,   देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि भ्रष्ट बेईमानों और देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालो के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है।
राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करने का यह हम पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्योरा आपके समक्ष रखते है आप खुद विचार करिये, देखिये इस देश के लोकतंत्र को किस प्रकार नष्ट किया जा रहा है।

बयान कांग्रेस की घृणित मानसिकता का परिचायकः  संदीप शर्मा 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा, सत्ता पिपाशा और चाटुकारिता में कांग्रेसी अब राष्ट्रपिता का भी अपमान करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जिस ब्रिटेन के खिलाफ राष्ट्रपिता ने बरसों संघर्ष किया उस ब्रिटेन में जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी को राष्ट्रपुत्र बोलना कांग्रेस की घृणित मानसिकता का परिचायक है। 

Related Articles

Back to top button