कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने दिया इस्तीफा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने दिया इस्तीफा

कवर्धा। कवर्धा में कांग्रेस की हार के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बहुत जल्द नए अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। कांग्रेस पार्षद ही नगर पालिका अध्यक्ष बन सकते हैं।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर की करारी हार के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्याग पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button