कलकत्ता उच्च न्यायालय के दो जजों में खींचतान: उच्चतम न्यायालय ने मामला अपने हाथ में लिया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कलकत्ता उच्च न्यायालय के दो जजों में खींचतान: उच्चतम न्यायालय ने मामला अपने हाथ में लिया

नयी दिल्ली: 27 जनवरी (ए) आरक्षित श्रेणी के ‘फर्जी’ प्रमाण-पत्र जारी करने और उनका इस्तेमाल पश्चिम बंगाल के चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए किए जाने संबंधी मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय की दो पीठ में जारी खींचतान के बीच उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को कहा कि वह यह मामला अपने हाथ में ले रहा है और उसने उच्च न्यायालय में लंबित सभी कार्यवाहियों पर रोक लगा दी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने राज्य में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की सीबीआई से जांच कराने का निर्देश दिया था, जिसे खंडपीठ ने रद्द कर दिया था। एकल पीठ ने खंडपीठ के इस आदेश की अवहेलना करते हुए केंद्रीय एजेंसी से जांच जारी रखने को कहा। इसके बाद प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली उच्चतम न्यायालय की पांच-सदस्यीय संविधान पीठ ने इस विवाद को सुलझाने के लिए छुट्टी के दिन मामले की सुनवाई की।

Related Articles

Back to top button