कमजोर हाजर मांग के कारण Aluminum वायदा कीमतों में गिरावट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

कमजोर हाजर मांग के कारण Aluminum वायदा कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली: हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.55 रुपये की गिरावट के साथ 210.65 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.55 रुपये यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 210.65 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 2,563 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

Post Views: 13

Related Articles

Back to top button