कथित आपत्तिजनक शब्द संबंधी पत्रकार का वीडियो संपादित नहीं : ‘एक्स’ ने अदालत को बताया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कथित आपत्तिजनक शब्द संबंधी पत्रकार का वीडियो संपादित नहीं : ‘एक्स’ ने अदालत को बताया

नयी दिल्ली: 12 जुलाई (ए) सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष कहा है कि जिस वीडियो क्लिप में वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा को एक टीवी बहस के दौरान कांग्रेस नेता रागिनी नायक के लिए कथित रूप से आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए सुना जा सकता है, उसे “संपादित” नहीं माना जा सकता।

एक्स ने दावा किया कि सोशल मीडिया पोस्ट में मौजूद वीडियो, जिसे शर्मा इस मंच से हटाना चाहते हैं, उनके चैनल इंडिया टीवी के अपने ‘लाइवस्ट्रीम’ (डिजिटल माध्यम पर सीधे प्रसारण) से मेल खाता है और प्रथम दृष्टया “प्रामाणिक” है।

Related Articles

Back to top button