ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर पैट कमिंस ने की शादी, फोटो देख यूज़र ने कहा- मुंबई आइए, वडा पाव खाने - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
VideoViral

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर पैट कमिंस ने की शादी, फोटो देख यूज़र ने कहा- मुंबई आइए, वडा पाव खाने

ऑस्ट्रेलियाई टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने शादी कर ली है. उन्होंने अपनी पार्टनर बेकी बोस्टन (Becky Boston) के साथ शादी रचा ली है. इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि शादी की रस्मों के दौरान पैट कमिंस की पत्नी बेकी ने सफेद गाउन और पैट ने ब्लैक सूट पहन रखा है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर पर यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

यह भी पढ़ें

देखें तस्वीर

तस्वीर में देखा जा सकता है कि दौनों कितने खुश नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर को पैट कमिंस ने अपनी यूज़र आईडी patcummins30 से शेयर की है, जिसपर मज़ेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- आप मुंबई आइए, बडा पाव बहुत ही बेहतरीन होता है.

ट्विटर पर इस तस्वीर को खबर लिखे जाने तक 5 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं इस तस्वीर पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. इस तस्वीर पर कई यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा- वाकई में बहुत ही बधाई. वहीं इस तस्वीर पर एक अन्य यूज़र ने लिखा- शादी मुबारक दोस्त.

वीडियो देखें- CWG 2022 : भारत की पाकिस्तान पर जीत का फैंस ने मनाया जश्न

Related Articles

Back to top button