ब्रह्मोस ने 375 मिलियन डॉलर में फिलीपींस के साथ किया पहला निर्यात सौदा: Atul D Rane - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

ब्रह्मोस ने 375 मिलियन डॉलर में फिलीपींस के साथ किया पहला निर्यात सौदा: Atul D Rane

गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर में रक्षा मंत्रालय द्वारा पांच दिवसीय डिफेंस एक्सपो 2022 कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस दौरान ब्रह्मोस एयरोस्पेस के अध्यक्ष अतुल डी राणे ने बताया कि ब्रह्मोस ने 375 मिलियन डॉलर में फिलीपींस के साथ पहला निर्यात सौदा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 तक देश को 5 अरब डॉलर का लक्ष्य दिया है। मुझे उम्मीद है कि 2025 तक ब्रह्मोस खुद 5 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने दोनों देशों के इस सौदे को महत्वपूर्ण कदम बताया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने की भारत सरकार की नीति के लिए ये अनुबंध एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

Related Articles

Back to top button