एसईसीएल ने दर्ज किया जनवरी माह में सर्वाधिक कोयला उत्पादन, ऑफटेक एवं ओबीआर13 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के साथ कंपनी का कुल उत्पादन हुआ 142 टन के पार

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने उनके समेत गुट के 16 विधायकों को अयोग्य करार देने से मना कर दिया। 1200 पेजों के फैसले के मुख्य बिंदुओं को सुनाते हुए उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के 55 में से 37 विधायक हैं। उनके नेतृत्व वाला गुट ही असली शिवसेना है। चुनाव आयोग ने भी यही फैसला दिया था।
विधायकों को अयोग्य ठहराने से इनकार
स्पीकर ने सीएम एकनाथ शिंदे समेत 16 शिवसेना विधायकों को अयोग्य ठहराने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अयोग्य ठहराने का कोई वैध आधार नहीं है। एकनाथ शिंदे ही शिवसेना और पार्टी के असली नेता हैं। गोगावले ही असली चीफ व्हिप
स्पीकर ने कहा- ये साफ है कि सुनील प्रभु को जब चीफ व्हिप न्युक्त किया गया था, तब पार्टी का विभाजन हो चुका था। चुनाव आयोग ने इसी गुट को असली शिवसेना माना है, इसलिए चीफ व्हिप के रूप में भरत गोगावले की नियुक्ति सही है। सुनील प्रभू को विधायक दल की बैठक बुलाने का अधिकार नहीं था।
स्पीकर के फैसले से शिंदे गुट में खुशी
स्पीकर के फैसला सुनाते ही शिंदे गुट के विधायकों के चेहरे पर खुशी छा गई। सांसद राहुल शेवाले ने फैसले पर खुशी जताई है।
शिंदे गुट ही असली शिवसेना
स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा- शिवसेना के पास 55 विधायक थे, इनमें से 37 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ हैं। इसलिए उनके नेतृत्व वाला गुट ही असली शिवसेना है।
उद्धव के पास शिंदे को हटाने का अधिकार नहीं था
स्पीकर ने कहा- शिवसेना संविधान के अनुसार पक्ष प्रमुख अकेले किसी को भी पार्टी से नहीं निकाल सकते। शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटाने का फैसला उद्धव का था, पार्टी का नहीं। अगर किसी पदाधिकारी को हटाना है तो इसके लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रतिनिधि सभा का बहुमत जरूरी है।
शिवसेना का संविधान संशोधन श्वष्ट के रिकॉर्ड में नहीं
स्पीकर ने कहा- उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से दिए गए पार्टी के कॉन्स्टिट्यूशन पर तारीख नहीं थी, इसलिए वो मान्य नहीं किया गया। शिवसेना का 1999 का संविधान हमने आधार माना है। 2018 का संशोधित संविधान चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में नहीं है। इसलिए हमने 1999 वाले संविधान को आधार माना है।
चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में शिंदे गुट ही असली शिवसेना है।
उद्धव के विधायक बोले- स्पीकर का नार्को टेस्ट हो अकोला जिले के बालापुर से उद्धव ठाकरे गुट के विधायक नितिन देशमुख ने कहा कि स्पीकर राहुल नार्वेकर का नार्को टेस्ट होना चाहिए। इससे यह क्लियर होगा कि नार्वेकर कहीं किसी के दबाव में तो फैसला नहीं ले रहे हैं।
शिंदे गुट के चीफ व्हिप ने जय श्रीराम का नारा लगाया
शिंदे गुट के चीफ व्हिप भरत भोगावले ने सेंट्रल हॉल में आते ही ‘जय श्रीराम ‘ का नारा लगाया। इससे पहले मंत्री दीपक केसरकर (शिंदे गुट) और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे (ठाकरे गुट) ने एक दूसरे का अभिवादन किया।
शिंदे के घर की सुरक्षा बढ़ाई
ठाणे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निजी घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पुलिस भी अलर्ट है।
शिंदे गुट के विधायक बोले- ठाकरे गुट कांग्रेस में विलीन होगा
शिंदे गुट के विधायक संजय सिरसाट ने कहा- हमने कोई गुट नहीं बनाया है। हम ही असली शिवसेना हैं। हमने नियम के मुताबिक फैसला लिया। चुनाव आयोग ने हमें ही शिवसेना माना और कोर्ट ने भी चुनाव आयोग के फैसले को स्टे नहीं दिया। ठाकरे गुट कांग्रेस में विलीन होगा।
शिंदे यवतमाल दौरे पर, लौटकर मीडिया से बात करेंगे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यवतमाल दौरे पर हैं। दौरे से लौटने के बाद स्पीकर का फैसला आने पर मुख्यमंत्री वर्षा बंगले पर मीडिया को संबोधित करेंगे। 4.30 बजे के आसपास स्पीकर राहुल नार्वेकर फैसला पढऩा शुरू करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, फैसले की कॉपी करीब 1200 पन्नो की है। केवल महत्वपूर्ण मुद्दे ही स्पीकर पढ़ेंगे। करीब 1 घंटे तक फैसला पढ़ा जाएगा।
फडणवीस से मिलने पहुंचे अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर देवेंद्र फडणवीस से मिलने सागर बंगलो पर पहुंचे हैं। ठाकरे गुट के वकील देवदत्त कामत विधानसभा पहुंचे। वहीं शिन्दे गुट के पार्टी ऑफिस बाला साहेब भवन की सुरक्षा बढ़ाई गई।
गृह मंत्री से मिलीं डीजीपी
विधायकों को सदस्यता पर फैसले का असर महाराष्ट्र के लॉ एंड ऑर्डर पर न पड़े, इसके लिए पुलिस मुस्तैद है। महाराष्ट्र की ष्ठत्रक्क रश्मि शुक्ला स्थिति से अवगत कराने के लिए गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचीं। इधर, शिंदे गुट के सभी विधायकों को पार्टी दफ्तर, बालासाहेब भवन आने का निर्देश दिया गया। सभी विधायक पार्टी दफ्तर पर एकजुट होंगे। फिर वहां से विधानभवन जाएंगे। फैसले से पहले विधानसभा स्पीकर और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई। विधानसभा अध्यक्ष के घर और ऑफिस के साथ दोनों शिवसेना के दफ्तर पर भी भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात है।
फैसले से पहले अजित गुट के कई नेता उद्धव के साथ आए
विधायकों की सदस्यता पर फैसले से पहले एनसीपी (अजित पवार गुट) के लोग उद्धव ठाकरे की शिवसेना टीबी में शामिल हुए। यह सभी नेता पालघर के हैं। उद्धव ने कहा- आमतौर पर सत्ता में रहने वाली पार्टी में लोग शामिल होने के लिए दूसरी पार्टी छोड़ते हैं। जैसे पहले के लोग खोखे की लालच में छोड़कर गए, लेकिन आप लोग शिवसेना की सत्ता लाने के लिए साथ आए हैं।
संजय राउत बोले- फैसले की फिक्सिंग हो चुकी
बुधवार सुबह उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि फैसले पर मैच फिक्सिंग हुई है। स्पीकर दो बार आरोपियों से मिल चुके हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी महाराष्ट्र में रहेंगे, कुछ दिन बाद शिंदे दावोस जाएंगे, इसका मतलब सरकार कायम रहेगी। आज का फैसला बस औपचारिकता है। विधायकों की अयोग्यता पर फैसला दिल्ली से हो चुका है।
पृथ्वीराज चव्हाण बोले- राजनीतिक भूचाल आ जाएगा
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि अगर 16 विधायक अयोग्य घोषित हो गए और शिंदे समर्थक विधायकों को अपना पद गंवाना पड़ा तो राजनीतिक भूचाल आ जाएगा। हमें देखना होगा कि संवैधानिक प्रावधान क्या हैं। आज का फैसला एक बेहद अहम राजनीतिक फैसला होगा। आदित्य ठाकरे बोले- फैसला पार्टी के लिए नहीं, देश के लिए अहम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कोल्हापुर में कहा कि स्पीकर का आज आने वाला फैसला केवल पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण है।



