एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु..



रायपुर। एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,रायपुर के 10 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 514 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन से अपरान्ह 3.20 बजे एनआईटी रायपुर जाएंगी और साढ़े 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

इसके पश्चात वे वहां से पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी तथा संध्या 5.15 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि रिमोट का बटन दबाकर जारी करेंगी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण तथा आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी। इसके पश्चात वे संध्या 7.05 बजे राजभवन आएंगी। राजभवन में निर्धारित कार्यक्रम के लिए 7.30 बजे तक का उनका समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।






Related Articles

Back to top button