बड़ी खबर LIVE: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ते में 6% की बढ़ोतरी, सीएम भूपेश बघेल का ऐलान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

बड़ी खबर LIVE: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ते में 6% की बढ़ोतरी, सीएम भूपेश बघेल का ऐलान

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की हत्या की पार्टी के नेताओं ने निंदा की।

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के छोटिपोरा इलाके में मंगलवार को एक बाग में नागरिकों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई। इसमें उसका भाई भी घायल हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, आज दक्षिण कश्मीर से एक बहुत ही दुखद समाचार मिला। एक दुर्घटना और एक आतंकवादी हमले ने मौत और पीड़ा का निशान छोड़ा है। मैं शोपियां में हुए आतंकवादी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं, जिसमें सुनील कुमार मारा गया और पिंटो कुमार घायल हो गए। परिवार के साथ मेरी संवेदनाए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में लिखा, शोपियां में कश्मीरी पंडित की हत्या के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। भारत सरकार एक शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार कर रही है, जिसका सिर रेत के नीचे दबा हुआ है। दिल्ली की ‘निर्मित सामान्य स्थिति’ की तलाश में जम्मू-कश्मीर का हर निवासी तोप का निशाना बन रहा है।

Related Articles

Back to top button